डूंगरपुर की हॉकी टीम ने जीता राज्य स्तरीय खिताब १० खिलाडयों का राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ चयन
23 Nov
2007
जिले की १६ वर्ष से कम आयुवर्ग की ग्रामीण छात्रओं की हॉकी टीम ने राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता राज्य स्तरीय खिताब हासिल किया है।
डूंगरपुर २३ नवंबर/जिले की १६ वर्ष से कम आयुवर्ग की ग्रामीण छात्रओं की हॉकी टीम ने राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता राज्य स्तरीय खिताब हासिल किया है। टीम के डूंगरपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा अभिनंदन किया गया।
जिला खेल अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि अलवर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाईनल में स्थानीय टीम ने अलवर को २-० से हराकर फाईनल जीता व जिले का गौरव बढाया। प्रतियोगिता के फाईनल में जिले के खिलाडयों द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन पर १० खिलाडयों का राष्ट्रीय ग्रामीण प्रतियोगिता में खेलने के लिए राज्य स्तरीय टीम में चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें जागेश्वरी रमात, सोनल खराडी, दीपिका बरण्डा, प्रेमिला कलासुआ, रमीला रोत, दुर्गा भगोरा, बर्षा खराडी का हॉकी छात्र वर्ग में व हॉकी छात्र वर्ग में लक्ष्मणलाल, रोनक पाटीदार व मयंक पाटीदार तथा तीरंदाजी छात्र वर्ग में शैलेश ननोमा का चयन किया गया।
टीम के खिताब जीतने के बाद जिले में लौटने पर अतिरिक्त कलक्टर टीआर जोशी समेत कई खिलाडयों शहरवासियों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
|