बीकानेर, २३ दिसम्बर। बी-८, विजय काम्पलेक्स, मॉर्डन मार्केट स्थित कम्प्यूटर एवं लेपटॉप व्यवसाय से जुडी कम्पनी एसडी इन्फोकॉम द्वारा ३१ दिसम्बर २००७ तक निःशुल्क लेपटॉप केयर के एक शिविर का आयोजन किया गया है।
इस विषय में जानकारी देते हुए प्रोग्राम कॉर्डिनेटर किशन शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान समस्त प्रकार के लेपटॉप्स के लिए निःशुल्क सेवाएं दी जाएंगी चाहे वो किसी भी कम्पनी द्वारा निर्मित हो, किसी भी वेंडर या डीलर से कहीं पर भी खरीदा गया हो और चाहे वो वारंटी के दौरान हो या वारंटी बाहर। उन्होंने बताया कि शिविर में किसी भी लेपटॉप की केयर के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जावेगा। उन्होंने आगे यह भी बताया कि शिविर में आने वाले उपयोगकर्त्ताओं को लेपटॉप प्रयोग एवं रखरखाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी एवं शिविर के दौरान ग्राहक अपना पुराना लेपटॉप उचित मूल्य पर एक्सचेंज कर नया लेपटॉप भी खरीद सकता है।
आगे जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि ३१ दिसम्बर तक क्रिसमस के विशेष अवसर पर ग्राहकों को लेपटॉप एवं कम्प्यूटर की खरीद पर विशेष छूट भी उपलब्ध है। आखिर में उन्होंने बताया कि एसडी इन्फोकॉम का उद्देश्य शुरू से ही ग्राहकों को हकीकत से रूबरू करवाते हुए श्रेष्ठ सेवाएं देना एवं उच्च स्तरीय उत्पाद मुहैया करवाना रहा है।