लोढा का सम्मान समारोह बुधवार को
23 Dec
2008
बीकानेर, बीकानेर की सांस्कृतिक व खेल संस्था स्पोर्ट्स आर्ट एण्ड कल्चरल ऑर्गनाईजेशन द्वारा स्थानीय मारूति व्यायाम मंदिर में वरिष्ठ पत्रकार और ई टीवी राजस्थान के चीफ न्यूज कॉर्डिनेटर अनिल लोढा का सम्मान समारोह किया जायेगा। संगठन के प्रवक्ता श्याम नारायण रंगा ने बताया कि यह कार्यक्रम कल बुधवार शाम सात बजे रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मारूति व्यायाम मंदिर के उस्ताद व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान नृसिंह लाल किराडू ’मनोहर पहलवान‘ करेंगे। इस अवसर पर बीकानेर शहर के जाने माने व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
|