www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
05 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


एडीएम ने ली सवा 2 लाख की घूस
24 Jan 2008

एडीएम ने ली सवा 2 लाख की घूस -एडीएम ओझा को सवा 2 लाख की रिश्ववत देना स्वीकारा- - फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी ने लगाया आरोप- -हैदर के घर से बंदूक बरामद- -गिरफ्तार आरोपी हैदर अली लाइसेंस प्रकरण का नटवरलाल- -सीआईडी की स्पेशल टीम ने की पूछताछ-


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

-लक्ष्मीकान्त शर्मा-
श्रीगंगानगर (का.स.), फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में गिरफ्तार हैदर अली ने अपने प्रोपर्टी डीलर मित्रों के फर्जी राशन कार्ड के आधार पर बनवाये 5 लाइसेंसों की एवज में जो सवा 2 लाख रुपये रिश्वत दी थी, वह उससे तत्कालीन एडीएम सिटी  लालचंद ओझा ने मांगी थी। ओझा को देने  के लिए उसने यह रकम कलेक्ट्रेट की हथियार शाखा के लिपिक विनोद भल्ला को सौंप दी थी। यह सनसनीखेज खुलासा हैदर अली ने सीआईडीके स्पैशल ग्रुप (एसओजी) के अधिकारियों के समक्ष पूछताछ के दौरान किया। इस बीच शिनाख्त  पर उसके घर से फर्जी ढंग से नवीनीकरण  कर रखी गई बंदूक बरामद करने में सफलता  हासिल कर ली गई। सूत्रों के अनुसार हैदर  ने पूछताछ के दौरान बताया कि जयपुर के पंाचों प्रोपर्टी डीलर्स ने उसे एडीएम सिटी लालचंद ओझा की डिमांड पर सवा 2 लाख रुपये दिये। इनमें से मात्र 5-7 हजार रुपये की रकम उसके पल्ले पडी, जबकि शेष रकम  उसने ओझा को देने के लिए विनोद भल्ला  को पकडा दी। इसके अलावा उसने अबोहर  से खरीदी लाइसेंसशुदा बंदूक का नवीनीकरण नहीं कराया, जिससे लाइसेंस रद्द हो रहा था। इसे अवैध होने से बचाने के लिए गंगानगर में कलेक्ट्रेट की हथियार शाखा से सैटिंग की और इसे फर्जी ढंग से नियमित करवा लिया। इस अवैध बंदूक को हैदर की शिनाख्त पर एसओजी ने उसके घर से बरामद कर लिया। एसओजी ने इसके  अलावा हैदर के हस्ताक्षरों के नमूने लेने का काम भी शुरू कर दिया है। उसके हस्ताक्षरों  की लिपि के परीक्षण के लिए नमूने एफएसएल भेजे जा रहे हैं, ताकि पता लग सके कि प्रोपर्टी डीलर्स के राशनाकार्ड हैदर  ने फर्जी हस्ताक्षर कर बनवाये या नहीं।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
SMS, Stories, Poems, Jokes, Facts in Hindi
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Chief Minister Vasundhara Raje casting her vote in Jhalrapatan

Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com