कागदी पिक अप वियर पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम
बांसवाडा, बर्ड वाचिंग के लिए आदर्श स्थल माने जाने वाले प्रसिद्घ पर्यटन स्थल शहर के कागदी पिक अप वियर पर गुरुवार को पक्षियों की अटखेलियों ने बच्चों का मन ऐसा हर्षाया कि झूले, फिसल पट्टी एवं अन्य मनोरजन के साधन भी उन्हें रिझा न पाए और वे एक टक नजरों से पक्षियों की अटखेलियों का लुफ्त उठाते रहे। वन विभाग तथा वागड पर्यावरण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पक्षी दर्शन कार्यक्रम का शहर के विद्यार्थियों तथा प्रकृति प्रेमियों ने भरपूर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल बैरवा थे। मण्डल वन अधिकारी के.पी. गुप्ता, कार्य आयोजना अधिकारी वेकटेश शर्मा, भारतीय वन सेवा के अधिकारी ख्याति माथुर, न्यू लुक की प्रधानाचाय्र लता कोठारी सहित कई विशिष्ठजन भी पक्षियों की अटखेलियों को देखने आए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बैरवा ने कहा कि पक्षियों को देखने का अद्भूत आनंद है। पशु-पक्षियों का संरक्षण हमारी संस्कृति निहित है। हमारे पारिवारिक संस्कार भी पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करते हैं। मण्डल वन अधिकारी के.पी. गुप्ता ने कहा कि सैकडों प्रजातियों के प्रवासी पक्षी यहां आ रहे हैं। बांसवाडा जिला पर्यटन के मानचित्र पर उभरे इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रवासी पक्षियों के सर्वे का कार्य भी किया जाएगा जिससे इस प्रजातियों की जानकारी प्राप्त हो सके। कार्य आयोजना अधिकारी वेंकटेश शर्मा ने पक्षियों को पर्यावरण का अभिन्न अंग बताते हुए इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। भारतीय वन सेवा के अधिकारी तथा बर्ड वॉचर ख्याति माथुर ने कहा कि नई पीढी में प्रवासी पक्षियों के बारे में जानने का उत्साह है। इस अवसर पर प्रख्यात पर्यावरण विद् डॉ. सतीशकुमार शर्मा ने प्रवासी पक्षियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बांसवाडा प्रवासी पक्षियों के लिए सेरगाह है यहां पर्यटन की विपुल संभावनाएं हैं। प्रारंभ में वागड पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के विभिन्न समूह को ख्याति माथुर, डा. सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी लायक अली खान, दीपक द्विवेदी, आदित्य काले, दिलीपसिंह वर्मा आदि ने दूरबीन की सहायता से बर्ड वॉचिंग के नजारे विद्यार्थियों को दिखाए। विद्यार्थियों ने नॉर्दन सोल्वर न्यूरेशियन विजन, कॉमन पोचार्ड टफ टेज पॉचार्ड, पिनटेल, कॉमन कूट, गेडवाल, कॉमन टिल, विककर्ड टर्न, वाइट व्हेंगटेल, येलो व्हेंगटेल सहित स्थाानीय पक्षियों यथा ग्रीन बिईटर, कॉरमेंट, डार्टर, इग्रेट, वायर टेल्ड, स्वेलो, रिवर टर्न आदि देखने का आनंद लिया। इस अवसर पर संस्थान के लखन खंडलवाल, दक्षा उपाध्याय, वनपाल सज्जनसिंह राठौड, देवेंद्र शर्मा, नारायणलाल रावल आदि ने सहयोग प्रदान किया। आभार क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप सिंह वर्मा ने माना।
प्रकृति को जाना विद्यार्थियों ने
पक्षी दश कार्यक्रम के दौरान पक्षी पहचानों प्रतियोगिता, स्पॉट पेंटिग जैसी प्रतियोगिताएं भी हुई जिसमें पक्षी पहचानो सीनियर वर्ग में मोहम्मद इब्राहिम व चांदनी राठी, न्यू लुक लोंधा क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे, जुनियर वर्ग में संत पोल की तनवी जैन तथा न्यू लुक लधा के ज्योतिष द्विवेदी क्रमशः प्रथम द्वितीय रहे, स्पॉट पेंटिग सीनियर, जुनियर तथा सब जुनियर वर्ग में खुशबू चौहान, नेहा श्रीराम, दक्ष अधिकारी प्रथम तथा जिगर जैन, दीप शिखा, अब्दुल हाफिज द्वितीय रहे।