www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
05 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


अब और सजगता के साथ काम को अंजाम देगी राज्य पुलिस
24 Feb 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Writers, Columnist, Cartoonist, Photo-Journalist Invited to send their Contributions

जयपुर (शरद टाक) राज्य पुलिस अब और सजगता के साथ अपने काम को अंजाम देगी। महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा जारी आदेश के तहत वर्ष 2008 में पुलिस के लिए जो प्राथमिकताएं तय की है उसमे राज्य के सभी थानों में पुलिस बल को अपनी ड्युटी के प्रति और अधिक पेशेवर कर्तव्यनिष्ठ, व्यवहार कुशल एवं संवेदनशील बनाने के लिए आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की गई है। पुलिस की प्राथमिकताओं के तहत अब वृताधिकारी, थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों का उनके कार्यक्षेत्र में घटित अपराधों पर नियत्रंण हेतु उनको और अधिक उत्तरदायिव बनाया गया है। वैसे देखा जाय तो पुलिस अपराधों पर अकुंश के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रही है, मगर पुलिस एवं जनता के बीच अधिक से अधिक जनसहभागिता बढे उसी को लेकर अब सीएलजी को ग्राम एवं वार्ड स्तर पर और अधिक सक्रिय कर प्रभावशाली बनाने के भी Rajasthan Policeदिशा-निर्देश दिए गए है। यह साल पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी सौगात भी साबित हो सकता है, अगर उन्होने अच्छा कार्य किया तो? इस साल अच्छी छवि वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन की भी योजना है जो पुलिस प्राथमिकता म शामिल की गई है। वहीं भ्रष्ट एवं अनुशानहीनता करने वाले पुलिसकर्मयों पर गाज भी गिर सकती है। पुलिस अब यातायात व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए है जिसमे अवैध एवं अधिभार वाहन चालको, शराब पीकर तेजगति से गलत दिशा में वाहन चलाने वालों एवं वाहन चलाते समय मोबाईल से बात करने वालों की अब खैर नही इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी। बीट प्रणाली को और अधिक चुस्त बनाने के लिए भी तय की गई प्राथमिकता में बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ बनाना तथा बीट अधिकारियों को बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा एवं अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अकुंश व नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। वैसे तो वर्ष ॰8 में पुलिस की कई प्राथमिकताएं तय करते हुए पुलिस को जवाबदेय बनाया गया है उसमे केस ऑफिर्सस स्कीम के तहत त्वरित गति से प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा एवं आदतन एवं पेशेवर अपराधियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के लिए भी पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। वहीं महिला, बच्चे, आर्थिक दृष्टि से कमजोर तथा अनुसूचित जाति, जन जाति की सुरक्षा की ओर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश जारी किए गए है। लेकिन यह सभी प्राथमिकताओं को पुलिस कितना पूरा कर पाती है इसका को बाद में ही पता चलेगा।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Want to Sell your old Car or Bike? Post Free Classified Ad Now at www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

Chief Minister Vasundhara Raje casting her vote in Jhalrapatan

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com