www.khabarexpress.com |
|
| 07 September 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
कोलकाता के सलीम मोहम्मद की जिंदगी पर बना एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री फिल्म) ऑस्कर पुरस्कार की अंतिम दौड़ में शामिल है। कोलकाता में रहने वाले सलीम मोहम्मद की जिंदगी पर अमेरिकन फिल्म निर्देशक टिम स्ट्रेनबर्ग ने एक लघु डॉक्युमेंटरी फिल्म बनाई थी और इस फिल्म को इस बार के ऑस्कर पुरस्कार के लिए अंतिम चार में स्थान मिला है। 14 मिनट की यह फिल्म सलीम मोहम्मद की जिंदगी पर आधारित है। सलीम की खासियत यह है कि वह 1897 में बने हाथ से चलने वाले प्रोजेक्टर से कोलकाता की सड़कों पर बच्चों को मात्र १ स्पये में फिल्में दिखाकर अपनी दाल-रोटी चला रहा है। सलीम ने इस तरह से फिल्म दिखाने की शुरुआत सत्तर के दशक में की थी और तब वे इसके लिए २५ पैसे लेते थे। अब १ रूपया लेते हैं। सलीम पिछले 40 सालों से इस प्रोजेक्टर से फिल्म दिखा रहे हैं और कोलकोता की गलियों में गरीब बस्तियों में सलीम के पहुँचते ही बच्चों का हुजुम उनको घेर लेता है।
ला कोरोना द क्राउन कोलंबिया की बकोटा जेल में सजा काट रही ऐसी महिलाओं के जुनून की कहानी है जो देश का नाम रोशन करने के लिए सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं ।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?