कलमबंद आंदोलन 10 वें दिन जारी
सूरतगढ, 24 मार्च। राजस्थान ग्राम सेवक संघ का कलमबंद असहयोग आंदोलन आज दसवें दिन भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत सचिवों ने सोमवार को पंचायत समिति मुख्यालय पर उपस्थित होकर विरोध दर्ज करवाया।
इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रामधन लिम्बा ने ग्राम सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के चलते जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है।
कृषि पर्यवेक्षक यूनियन के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह सहू ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि कृषि पर्यवेक्षक ग्राम सेवकों की जगह ड्यूटी नहीं देंगे। इस अवसर पर महामंत्री विद्याधर चौधरी, अध्यक्ष बिहारी ओझा ने अपने विचार रखे।
शहादत को याद रखें युवाः वेदप्रकाश
सूरतगढ, 24 मार्च। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कमेटी द्वारा ‘शहीदों को श्रद्धांजलि’ कार्यक्रम के अन्तर्गत भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को याद किया तथा शहीदों के चित्रों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीदों की यादगार पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता रामनारायण सुथार ने की। प्रमुख वक्ता रायबहादुर ताखर नगर अध्यक्ष थे। शहीदों की शहादत पर बोलते हुए जिला सचिव वेद कडवासरा ने कहा कि भारत माता को जंजीरों से आजाद कराने के लिए शहीदों में फांसी के फंदे को हंसते-हंसते चूमकर शहादत ही जिसे देश, समाज और भावी पीढी को कभी नहीं भूलना चाहिए। कृष्ण गोदारा जिला सचिव, महामंत्री कमल सचदेवा, जसवंत सहारण, सुरेन्द्र कुमार सहारण, पुरुषौत्तम ओझा, रवि ओझा, प्रवक्ता साहबराम स्वामी, जगदीश कडवासरा, प्रभु सेन सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।