www.khabarexpress.com |
|
| 05 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
हनुमानगढ, २४ मई । राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर जिले में जल चेतना यात्राा - किसान महोत्सव द्वितीय चरण कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन, समन्वय, पारदर्शिता, कि्रयान्वयन एवं मोनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया है । जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित इस समिति में इंदिरा गांधी नहर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप को विशेष आमंत्रिात के रूप में सम्मिलित किया गया है । इसके अलावा जिला प्रमुख श्री राजेन्द्र मक्कासर, जल संसाधन भांखडा वृत हनुमानगढ के अधीक्षण अभियंता, हनुमानगढ के विधायक श्री विनोद कुमार, पीलीबंगा के विधायक श्री रामप्रताप कांसनिया, टिब्बी के विधायक श्री धर्मेन्द्र मोची, संगरिया के विधायक श्री गुरजंट सिंह, नोहर के विधायक श्री बहादुर सिंह, भादरा के विधायक श्री सुरेश चौधरी, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिाकी विभाग के अधिशाषी अभियंता, कृषि विभाग के उप निदेशक, पशुपालन विभाग के उप निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक व माध्यमिक), सहकारी समितियां, हनुमानगढ के सहायक रजिस्ट्रार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गंगमूल डेयरी के प्रबंध निदेशक, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, वन विभाग के उप संरक्षक तथा जिला सूचना एवं जनसम्फ अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि समिति आवश्यकतानुसार विभिन्न बैठकें आयोजित कर जल चेतना यात्राा किसान महोत्सव में जन - प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ - साथ संभाग स्तर पर कार्ययोजना बनाने के लिए सुझाव एवं कि्रयान्वयन जैसी कार्यवाही करेगी । इसके अलावा समिति द्वारा ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जल चेतना यात्राा - किसान महोत्सव का पर्यवेक्षण व राज्य सरकार से समय-समय पर प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा ।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com