वीमेन टुगेदर अवार्ड लेकर लौटी राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को बधाईयों का तांता Rajasthan Agriculture Minister Welcomed to CM Regional Hindi Regional News, Regional Latest News, Regional Hindi News, Regional English News, Business News">
www.khabarexpress.com |
|
| 05 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
वीमेन टुगेदर अवार्ड लेकर लौटी राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को बधाईयों का तांता खबरएक्सप्रेस, २४ मई। राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित ’वीमेन टुगेदर अवार्ड‘ मिलने के बाद स्वदेश लौटने पर उन्हें बधाईयाँ देने वालों का तांता लगा हुआ है। श्रीमती राजे देश की प्रथम मुख्यमंत्री है, जिन्हें महिला सशक्तिकरण और बुनकरों व कातिनों के प्रोत्साहन आदि कार्यो के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया है। राजस्थान के कृषि मंत्री श्री प्रभु लाल सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में मुख्यमंत्री को एक विशाल माला पहना और गुलदस्ते भेंट कर बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल में केकडी के पूर्व विधायक श्री शंभु दयाल बडगुर्जर सहित राजस्थान के टोंक क्षेत्रा के जन प्रतिनिधिगण शामिल थे। इस मौके पर कृषि मंत्री श्री सेनी ने मुख्यमंत्री को वीमेन टुगेदर अवार्ड के लिए बधाई देते हुए बताया कि राजस्थान को कृषि के क्षेत्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरूस्कृत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने इस उपलब्धि के लिए श्री सैनी और उनके विभाग को बधाई दी और कहा कि राजस्थान को विभिन्न क्षेत्राों में उल्लेखनीय कार्यो और उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरूस्कार मिलना एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हमें इस सफलता को बनाए रखने के प्रयत्न जारी रखने होंगे। इससे पूर्व श्रीमती राजे से प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री राजेन्द्र राठौर ने भी भेंट की। श्रीमती राजे ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में राजस्थान के देश में अव्वल रहने पर श्री राठौर और उनके पूरे विभाग को बधाई दी और कहा कि इस क्षेत्रा में विकास की गति को बनाए रख आगे बढे ताकि लोगों को इसका अधिकाधिक लाभ मिले।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com