राजस्थान को कृषि क्षेत्रा में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए एक करोड रुपये का राष्ट्रीय उत्पादकता पुरस्कार : छह अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कार मिले
24 May
2007
हनुमानगढ २४ मई। राजस्थान को कृषि के क्षेत्रा में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए और देश में प्रथम स्थान पर रहने के लिए राष्ट्रीय उत्पादकता पुरस्कार प्रदान किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को अपरान्ह आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान के कृषि मंत्राी श्री प्रभु लाल सैनी ने केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्राी डाँ. अखिलेश प्रसाद सिंह से यह पुरस्कार ग्रहण किया। राजस्थान को पुरस्कार स्वरुप एक करोड रुपये नगद, चांदी का फलक और प्रमाण पत्रा प्राप्त हुआ है। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में राजस्थान ने छह और पुरस्कार ग्रहण किये। इसी प्रकार कमाण्ड क्षेत्रा विकास और सिंचाई परियोजना श्रेणी में भी राजस्थान को दो पुरस्कार मिले जिसे राज्य के प्रमुख शासन सचिव श्री बी.बी.मोहंती ने ग्रहण किया। शुष्क खेती की श्रेणी में राजसमंद जिले के नया गांव ग्रहण क्षेत्रा को वर्ष २००४-०५ उत्पादकता में बढोतरी के आधार पर देश भर में प्रथम पुरस्कार और वर्ष २००५-०६ में कोटा जिले के हरिपरा जल ग्रहण क्षेत्रा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया । ये दोनों पुरस्कार जल ग्रहण और भू-संरक्षण विभाग राजस्थान के निदेशक श्री कुंजी लाल मीणा ने प्राप्त किये। इसके अलावा कृषि विभाग को कृषि विस्तार सेवाओं की श्रेणी में वर्ष २००४-०५ के लिए श्रेष्ठता प्रमाणपत्रा ओर वर्ष २००५-०६ के लिए द्वितीय सर्वोत्तम उत्पादकता निष्पादक पुरस्कार प्रदान किया गया। कृषि विभाग के आयुक्त श्री एच.बी.यादव ने यह पुरस्कार लिया। पुरूस्कार ग्रहण करने के उपरांत श्री सैनी ने बताया कि राजस्थान कृषि क्षेत्रा में मजबूत स्थिति में खडा हो इसके लिए हमनें ठोस विजन तैयार किया है।