www.khabarexpress.com |
|
| 05 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
खबरएक्सप्रेस 24 मई/जनजाति बहुल राज्य के दक्षिणांचल में कृषि विज्ञान जैसे विषय में लगातार पांच वर्षों से शत प्रतिशत परिणाम प्रदान करने वाले व्याख्याता सुरेन्द्रपालसिंह शिक्षण वर्ग के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जिले के सुदूर सरोदा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृषि संकाय के लिए एकमात्र व्यायाता के रूप में कार्यरत, कर्त्तव्यनिष्ठ सुरेन्द्रपाल कृषि में एमएससी है और एमएड के साथ ही मनोविज्ञान में पीएचडी उपाधिधारक हैं। कृषि संकाय के लिए विद्यालय में स्वीकृत दो पदों में एक पद रिक्त होने के कारण वे इस संकाय की कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, शस्य विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विषयों का अकेले अध्यापन करवा रहे है और लगातार गत पांच वर्षों से बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत वरिणाम अर्जित कर रहे हैं। उनके द्वारा दिया गया परिणाम मात्रात्मक के साथ गुणात्मक दृष्टि से भी उत्तम रहा है। विद्यालय में ही पूरे मन से अध्यापन कराने वाले सिंह ने आज तक कभी ट्यूशन नहीं किया है और अपने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने की सलाह दी है। पूरे समर्पण के साथ अध्यापन करवाने वाले सिंह जहां वे नियमित रूप से प्रातः चार बजे उठकर रूचि लेने वाले युवाओं को योग का प्रशिक्षण प्रदान करते है वहीं स्वाध्याय और नियमित हवन उनकी दिनचर्या का प्रमुख अंग है। निश्चय ही अध्यापन के साथ ही युवाओं को योग सिखाने की प्रवृत्ति के कारण सुरेन्द्रपाल शिक्षक वर्ग के लिए अनुकरणीय आदर्श हैं।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com