www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
EDA - School Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
05 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


१५ जूलाई से शुरू होगी बीकानेर मे सीटी बस, आज हुआ प्रदर्शन
24 May 2008

बीकानेर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के माध्यम से १५ जुलाई तक सिटी बसों का संचालन ४ मार्गों पर प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह निर्णय नगर परिषद सभापति मकसूद अहमद की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

बीकानेर,  जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल ने बताया कि प्रथम चरण में चार स्थानों से १६ बसों का संचालन किया जाएगा। राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय से उदयरामसर तक तीस मिनट का रूट होगा। इस रूट पर दो-दो बसें दोनों गंतव्य स्थलों से चलेगी। इसी तरह पवनपुरी दक्षिण से अनूपगढ रोड चूंगी नाका तक, जैसलमेर रोड की मुरलीधर व्यास कॉलोनी के अंतिम छोर से उदासर फांटा तक तथा बीकानेर से देशनोक तक बस का संचालन किया जाएगा।
 नगर परिषद सभापति कहा कि बसों के लिए जहां स्टॉपेज बनाए जाए वहां यात्रिायों के खडे रहने के स्थान पर छाया आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही बसों के परिचालक व चालक  गणवेश निर्धारित किया जाए। सभापति ने कहा कि बसों का रूट जो निर्धारित किया गया है, इससे काफी लोगों का फायदा होगा तथा यातायात का दबाव भी कम होगा।  जिला कलक्टर ने बताया कि सिटी बसों के लिए केन्द्रीय बस स्टेण्ड के स्थान का चयन अगले पन्द्रह दिनों में अतिरिक्त कलक्टर शहर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा निर्धारित किया जाएगा। यह कमेटी बसों के रूट के बीच के स्टैण्ड व  स्टॉपेज के लिए स्थानों का चयन दस जून तक कर देगी। बैठक में निर्णय किया गया कि सिटी बसों के संचालन के दौरान बसों के ठहराव के स्थान व बसों पर लिखे जाने वाले विज्ञापन आदि का चयन अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजेन्द्र मिश्रा करेंगे। इस कार्य में अतिरिक्त कलक्टर शहर पी.सी.मावर, जिला परिवहन अधिकारी उनका सहयोग करेंगे।
 इससे पहले जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची सीटी बस का निरीक्षण किया और बताया कि इसम चढने और उतर में यात्रिायों को आसानी रहेगी। मशीन से टिकट दिया जायेगा। इसमें ४५ आरामदायी सीटों की व्यवस्था है और २५ यात्राी खडे होकर यात्रा कर सकते है। उन्होंने बताया कि बस में इंजन का शौर भी नही सुनाई देगा, क्योंकि यह पीछे की ओर है। पावर स्टेरिंग की वजह से बस को कम जगह में मोडा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं और सीनियर सीटिजन को यात्राा में रियायत दी जायेगी और मासिक पास का भी प्रावधान होगा।
 शनिवार को सीटी बस को पवनपुरी साउथ से रवाना करके रूट पर प्रदर्शन किया गया। सीटी बस में नगर परिषद सभापति मकसूद अहम्मद ने कहा कि विधिवत रूप से नगर में बस सेवा शुरू होने पर वे पहली यात्रा टिकट खरीदेगे। उन्होंने पवनपुरी साउथ से अम्बेडकर सर्किल तक बस में सफर भी किया। इस बस में नगर परिषद आयुक्त के.एम.दुडिया,पार्षद किशन चौधरी,नगर परिषद के कार्यवाहक सचिव रामनारायण चौधरी, सीनियर एओ संजय धवन, रमजान मुगल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सत्यवीर यादव, टी.आई ओम प्रकाश, पत्रकार के.डी.हर्ष, नवीन शर्मा, विमल छंगाणी, बी.जी.बिस्सा ने सफर किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: City Bus Service in Bikaner Bikaner Development

Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Restaurant Software by Pelagian Softwares
Top Story of The Day
Latest Articles

Chief Minister Vasundhara Raje casting her vote in Jhalrapatan

Want to Sell your old CAR or Bike? Post free Classified Post  @ Rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com