बीकानेर, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय की विभिन्न परीक्षाओं के परिणामों में धांधली एंव अनियमिताएं का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार श्यामसुन्दर रांकावत का घेराव कर पर्दशन किया। एन.एस.यू.आई. के शहर सचिव मुकेश रामावत एंव एस.एफ.आई. के जिला अध्यक्ष विप्लव व्यास के नेतृत्व में छात्रों ने रजिस्ट्रार का घेराव कर बी.कॉम. एंव एल.एल.बी. तथा अन्य परीक्षाओं के परिणामों में रखी गई खामियों को लेकर विरोध जताऐ। रजिस्ट्रार के घेराव समय छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे लेक्चरार को कॉपिया जांच के लिए दी गई जो इस कार्य के योग यही नही हैं। छात्रों ने ऐसे लेक्चरार को ब्लैक लिस्ट कराने की मांग की। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के कई परिणामों में छात्रों को 0 नम्बर दिये गये है जो उचित नही हैं। बी.कॉम. द्धितीय वर्ष रामपुरिया कॉलेज के छात्र राहुल ने आरोप लगाया कि इन्कम टैक्स के विषय में 0 नम्बर दिये गये हैं। जो सरासर गलत हैं। विषय विशेषज्ञ अध्यापकों से विश्वविद्यालय कॉपिया जांच नही करवा रही हैं। छात्रों ने घेराव के समय चेतावनी दी कि अगर समय रहते परीक्षा परीणामों में रही खामियों को दुरूस्त नही किया गया तो छात्र आन्दोलन करने के लिए मजबुर हो जायेगे। घेराव के दौरान रजिस्ट्रार ने छात्रों को आश्वस्त किया कि जिन कमियो की और छात्रों ने ध्यान आकृष्ट करवाया गया है उसके लिए एक कमेटी गठित कर जांच कराई जायेगी। अगर कोई लेक्चरार इसमें दोषी पाये गये तो उसको ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। इस अवसर पर रजिस्ट्रार एस.एस. रांकावत ने पत्रकारी को बताया कि छात्रों की समस्याओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्व संवेदनशील हैं। छात्रों की मांग को एक माह में कमेटी द्धारा जांच की जाएगी। विश्वविद्यालय जिन परिणामों को घोषित किया गया है उनकी अंकतालिका के वितरण पर बताया कि अगले सप्ताह से अंकतालिका छात्रों को उपल्बध करवा दी जायेगी।