भारत स्काउट गाईड का तीन दिवसीय शिविर सम्पन
24 Jul
2009
बीकानेर, नवोदय विद्यालय समिति राज्य भारत स्काउट व गाईड जयपुर संभाग का 5 दिवसीय ”तृतीय सोपान प्रशिक्षण एंव जांच शिविर “ मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र रिडमलसर पुरोहितान में सम्पन्न हुआ। इसमें बीकानेर सहित 26 जिले शामिल हुए।
शिविर समापन की पूर्व संध्या पर आयोजित कैम्प फायर में मुख्य अतिथि मण्डल चीफ कमिश्नर प्रो.एल.एन.खत्री ने जीवन में सर्वागीण विकास के लिए स्काउट गाईड आदर्शो को अपनाने का आव्हान किया। प्रो. खत्री ने स्काउट गाईड अन्तर्राष्ट्रीय गतिविधियों में हिस्सा लेने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में शिविर पर्यवेक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय, सिरोही के प्राचार्य के.एल. गुप्ता ने अपनी दिनचर्या में स्काउट गाईड आदर्शो को उतारने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में स्काउट गाईड क्लब के सचिव अशफाक कादरी, वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर के.माथुर ने भी विचार रखे।
शिविर संयोजक अहमद बशीर ने बताया कि शिविर में जयपुर संभाग के राजस्थान के 26 जिलों के 261 स्काउट गाईड एंव 34 मार्गदर्शकों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में जयपुर, उदयपुर, सिरोही, बाडमेर, जालौर, चितौडगढ, झालावाड, पाली, सीकर, भीलवाडा, बुंदी, अलवर के स्काउट गाईड ने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य एंव नाटक प्रस्तुत किये।
|