बीकानेर, श्रावण शुक्ला त्रयोदशी को मनाए जाने वाले पुष्करणा-दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष युवा प्रकोष्ठ एवं राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए अंक तालिकाएं जमा करवाने की अंतिम तिथि पच्चीस जुलाई है।
यह जानकारी देते हुए युवा प्रकोष्ठ के राष्टीय महामत्री सुभाष जोशी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह पुष्करणा दिवस की पूर्व संध्या दो अगस्त रविवार को आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि समाज के जिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अब तक अपनी अंकतालिकाएं जमा नहीं करवाई हैं वे २५ जुलाई शनिवार सायं तक अपनी अंकतालिकाएं जोशीवाडा स्थित मोडर्न स्टूडियों में जमा करा सकते हैं।
जोशी ने बताया कि आठवी बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत, दसवीं कक्षा में 75 प्रतिशत, सीनियर सेकेण्डरी में 70 प्रतिशत तथा यूजी एवं पीजी परीक्षाओं में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जोशी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए 25 जुलाई को सायं 5 बजे ब्रहम बगेची में युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।