भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ का 33वां राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर मे
24 Aug
2008
भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ का 33वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक ३१ अगस्त 2008 रविवार को प्रात 10 बजे से जयपुर में एम आई रोड पर पुराने मान प्रकाश टाकीज के पास चेम्बर भवन मे आयोजित किया जायेगा।
संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल जालान के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री नाथुसिंह गुर्जर, विशिष्ठ अतिथि खिल्लीमल जैन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक माथुर करेगे।
इस अवसर पर प्रतिभाशाली व्यक्तियो एंव पत्रकारो कों सम्मानित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम मे विभिन्न पत्रकारो के आने की सम्भावना है। इस अवसर पर संघ की स्मारिका का प्रकाशन किया जायेगा।
|