बीकानेर। परियोजना प्रबंधक राजस्थान अनुसूचित जाति,जनजाति वित्त निगम एवं विकास सहकारी निगम बीकानेर में राष्ट्रीय योजनाओं में आवेदित अभ्यर्थियों का जिला स्क्रीनिं द्वारा 25 व 26 अगस्त को साक्षात्कार लिया जायेगा। परियोजना प्रबंधक प्रेम सुख बिश्नोई ने बताया कि अनुसूचित जाति (एनएसएफडीसी) एवं स्वच्छकार (एनएसकेएफडीसी) का 25 अगस्त को और राष्ट्रीय अन्य पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के साक्षात्कार 26 अगस्त को होंगे। उन्होंने बताया कि ऋण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी जिला परिषद स्थित विभाग के कार्यालय में सुबह 10 बजे अपने मूल दस्तावेज एवं अनुभव प्रमाण पत्रा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।