KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


हाईकोर्ट बैंच की मांग ने जोर पकडा
24 Aug 2009

हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की जाए तो लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त हो सकेगा


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


बीकानेर। बार एसोसिएशन द्वारा पिछले दिनों से अनिश्चितकालीन हडताल बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की मांग समर्थन देते हुए श्रीगंगानगर, चूरू के अधिवक्ताओं ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया है इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने जानकारी दी कि संभाग के सभी अधिवक्ता हाईकोर्ट बैंच की स्थापना बीकानेर में स्थापित करने की मांग करते हुए न्यायालयों में मुकदमों की पैरवी नहीं कर रहे हैं जिससे मुकदमों की कतार लग चुकी है साथ ही न्यायालयों के गलियारे सूने पडे हैं इसके लिए बीकानेर के अधिवक्ता बैठक कर आगामी रूपरेखा तैयारी में लगे हैं। इस संबंध में पुरोहित ने जानकारी दी कि बीकानेर में लगभग 55 हजार मुकदमें जो जोधपुर उच्च न्यायालय के तहत विचाराधीन हैं उनकी पैरवी के लिए जोधपुर जाना पडता है जिससे खर्च अधिक लगता है साथ ही न्याय में भी समय अधिक लगता है इसको मध्यनजर रखते हुए अगर बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच स्थापित कर दी जाए तो गरीब लोगों को न्याय सस्ता सुलभ मिल सकेगा। इस संबंध में पूर्व मंत्री एवं अधिवक्ता महबूब अली ने कहा कि रियासतकाल में यहां हाईकोर्ट लगता था अगर उसी स्थान पर हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की जाए तो लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त हो सकेगा साथ ही श्रीगंगानगर व चूरू के जो प्रकरण जोधपुर उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं उन्हें भी बीकानेर में अगर हाईकोर्ट बैंच की स्थापना कर दी जाए तो उन्हें फायदा होगा। इस संबंध में अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार हाईकोर्ट बैंच के संबंध में उचित निर्णय नहीं लेगी तब तक अधिवक्ता न्यायालयों में मुकदमों की पैरवी नहीं करेंगे तथा आंदोलन को ओर तीव्र करेंगे जब तक कि उचित निर्णय नहीं हो जाता।

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: High Court Bikaner Bar Association Ajay Purohit

Pelagian Dictionary

बैंच
मांग
जोर
पकडा


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Bikaner A Unbeliveable movement


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares