KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Property free

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


विजय दशमी पर पुख्ता व्यवस्था-गुहा
24 Aug 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

बीकानेर। डा. करणी सिंह स्टेडियम व सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज मैदान में 27 सितम्बर 09 को मनाए जाने वाले विजय दशमी का पर्व के दौरान जिला प्रशासन शांति एवं व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत व सफाई आदि के इंतजाम में पूर्ण सहयोग करेगा।  जिला कलक्टर गुहा की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई दशहरा महोत्सव संबंधी बैठक में यह आश्वासन दोनों दशहरा कमेटियों के पदाधिकारियों को दिया गया। गुहा ने कहा कि दशहरा हिन्दू धर्म व संस्कृति का लोकप्रिय व प्रतिष्ठत पर्व है। दोनों कमेटियां इस पर्व को पूर्ण गरिमा के साथ मनाए। उन्होंने दशहरा कमेटियों के पदाधिकारियों की मांग पर जिला प्रशासन की ओर से प्रदान की जाने वाली मदद राशि को भी बढाने का आश्वासन दिया।  गुहा ने दोनों उत्सव स्थल पर उरमूल डेयरी को पेयजल के लिए टैंकर उपलब्ध करवाने, नगर निगम के अधिकारियों को सफाई करवाने, विद्युत विभाग के अधिकारियों को उत्सव के समय विद्युत की कटौती नहीं करने तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को एम्बूलेंस मय चिकित्सकों व दवाइयों के तैनात रखने, सार्वजनिक निर्माण विभाग को सडक मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दशहरा कमेटी के सदस्यों व आम लोगों से कहा कि मेडिकल कॉलेज में हरित राजस्थान के तहत किए गए पौधों को भी सुरक्षित रखा जाए।  अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन असरफ अली ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के इस पर्व के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए अलग-अलग विभागों का जिम्मा तय किया जाएगा। कमेटियां प्रशासन की ओर से नियुक्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सहयोग दें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश चन्द्र जांगिड ने कानून एवं व्यवस्था, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस की अतिरिक्त नफरी तैनात करने का आश्वासन दिया।  बैठक में बीकानेर दशहरा कमेटी के संरक्षक सुभाष मित्तल, सचिव राकेश मेहंदीरता, शंकरलाल हर्ष, सुनील झाम्ब, अरविंद मिढ्ढा, राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के संरक्षक नरेश चुग, सचिव सुभाष भोला, गौतम लाल खिवाणी, राम अरोडा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Dhashra Commtee Collector Sriya Guha

Pelagian Dictionary

दशमी
पुख्ता
व्यवस्था-गुहा


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares