बीकानेर, पश्चिमी राजस्थान खेल लेखक संघ द्वारा आयोजित किये जाने वाले खेल दिवस समारोह के लिए आज संस्था अध्यक्ष मनोज व्यास ने विभिन्न संयोजको एवं प्रभारियों की नियुक्ति की। इस तीन दिवसीय समारोह के संयोजक रामनाथ आचार्य को नियुक्त करते हुए व्यास ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस वर्ष आयोजित किये जाने वाले तीन दिवसीय खेल समारोह का आगाज उन्तीस अगस्त को साईकलिंग की रोड रेस से होगा। व्यास ने बताया उन्तीस अगस्त को सुबह छः बजे राव बीका स्टेच्यु , जूनागढ पर कार्यक्रमो की शुरूआत होगी। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। इसी स्थान से झंडी दिखाकर रोड रेस को रवाना किया जायेगा। रोड रेस बीकानेर से सेरूणा तक होगी और यह सीनीयर और जूनियर दो वर्गो में होगी। इसके लिए हरिराम चौधरी और किशन पुरोहित को प्रभारी बनाया गया है। इच्छुक प्रतिभागी इन्हे अपनी प्रविष्टि दे सकते है।
संस्था के महासचिव मनीष कुमार जोशी ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन तीस अगस्त को साफट बॉल का मैत्री मैच स्थानीय एमएम मैदान पर आयोजित किया जायेगा। इसके लिए बिशन पुरोहित को प्रभारी और योगेन्द्र शर्मा योगी को सह प्रभारी बनाया गया है।
संस्था के अतिरिक्त सचिव जुगल व्यास ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमो का समापन ३१ अगस्त को होगा। इस दिन अजीत फाउण्डेशन में सांय पांच बजे समापन वं १८ खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित करेगा।