जयपुर, २४ सितम्बर। जिला उद्योग केन्द्र, जयपुर (शहर) द्वारा औद्योगिक संघों के सहयोग से विश्वकर्मा एसोसिएशन हॉल, रोड नं. १, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में २७ अक्टूबर, २००७ को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न इकाईयों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाना है। रोजगार मेले में कोई भी इच्छुक बेरोजगार युवा जिसकी उम्र १८ वर्ष से कम न हो, स्वयं के बायोडाटा के साथ भाग ले सकता है। राज्य एवं जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाईयों तथा निजी क्षेत्र की बैंकिंग व बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी इस रोजगार मेले में भाग लेंगे।
इस मेले के माध्यम से कुशल व अकुशल श्रमिकों तथा सुपरवाईजरी स्टॉफ को योग्यतानुसार रोजगार का स्वर्णिम अवसर प्राप्त होगा। कुशल श्रमिकों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीन ऑपरेटर व अन्य कोई तकनीकी योग्यताधारी श्रमिक शामिल है जबकि अकुशल श्रमिकों में वे श्रमिक शामिल हैं, जिनके पास किसी प्रकार की तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केन्द्र, जयपुर (शहर) उद्योग भवन, तिलक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर में सम्फ किया जा सकता है।