KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Job Seeker from Rajasthan,Jaipur,Jodhpur,Ajmer,Bikaner,Mumbai,Delhi,

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Tuesday, February 14, 2012


ग्रामीण छात्र भी सीखेंगे कम्प्युटर
24 Sep 2009

सर्व शिक्षा अभियान के तहत शाला में शैक्षिक नवाचार एवं ग्रामीण छात्रों की कम्प्युटर सीखने की प्रवृति हेतु एक कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


हुसंगसर, ग्रामीण छात्र भी कम्प्युटर सीख सके इसके सरकारी प्रयासों का अमलीजामा पहनाने का एक सफल प्रयास हुसंगसर मे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे देखा गया। आज शाला परिसर में सर्व शिक्षा अभियान के तहत शाला में शैक्षिक नवाचार एवं ग्रामीण छात्रों की कम्प्युटर सीखने की प्रवृति हेतु एक कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कम ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी करण सिंह राठौड एवं ग्राम पंचायत खारा सरपंच लक्ष्मण सिंह सिसोदिया थे। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राठौड ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बालक का अधिकार है और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम प्रयोगों एवं तकनीकों की जानकारी के लिए कम्प्यूटर शिक्षा आधारभूत शिक्षा का परमावश्यक अंग बनकर सामने आई है। अतः शाला में कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य कर एवं इस हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाकर सर्व शिक्षा अभियान ने इस क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने कम्प्यूटरों की सुरक्षा हेतु पुख्ता व्यवस्था करने हेतु भी शाला प्रशासन को आगाह किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि सर्व शिक्षा अभियान के कार्यक्रम प्रभारी मकबूल अहमद एवं अनिल व्यास ने सर्व शिक्षा अभियान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए शालाओं में आधारभूत सुविधाऐं उपलब्ध करवाने में सर्व शिक्षा अभियान के योगदान पर प्रकाश डाला और इसकी सफलता सुनिश्चित करने हेतु अध्यापक वर्ग एवं ग्रामीण जनों School Teacherr Harshvardhan Harsh introducing computer to rural studentsके सहयोग की अपेक्षा भी की। उन्होंने शाला में कम्प्यूटर सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु शाला के शारीरिक शिक्षक हर्षवर्द्धन हर्ष के उल्लेखनीय प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर हर्ष के सानिध्य में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे शाला के छात्रों रामेश्वर एवं मोहनलाल एवं हर्षवर्द्धन हर्ष का अभिनन्दन आगन्तुकों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को पंचायत समिति सदस्य अर्जुनराम कुम्हार, मग्नेश्वर ओझा, नोडल प्रभारी एवं प्रधानाध्यापक श्रीमती तारा माथुर एवं ग्राम सेवक शिव कुमार कल्ला, संकुल केन्द्र प्रभारी श्रीमती संतोष वर्मा एवं शाला प्रधान गोपीकिशन खत्री ने संबोधित किया। शाला की श्रीमती अनिता विश्नोई, जीवणलता तंवर, वीणा गहलोत, विभा महर्षि, शशिबाला अरोडा, सुप्यार धर्मावत, दयावन्ति ने अतिथियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन नवरतन पारीक ने किया हर्ष ने आगन्तुक अतिथियों एवं समस्त ग्रामीणजनों के प्रति आभार प्रकट किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Harshvardhan Harsh Sarv Shiksha Abhiyan

Pelagian Dictionary

छात्र
भी
सीखेंगे
कम्प्युटर


Comments to this News

Thanks, HvH (10/4/2009 10:08:45 PM)


sir/madam,
sir i am extremely sorry to inform u that i had earlier send an mail to ssa that i had visited so many places where ssa is most required but its beyond the reach of those people who really seeking the computer education sir i am running an NGO indistt. shimla sir can i be apart of this noble cause to help those people with your kind help
with great thanks
your sincerely
pankaj ranjan
9318614111, pankaj ranjan (12/29/2009 4:04:54 PM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Khuda Kay Liye…..A Tale Of Post 9/11 Era Retold


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares