डूंगरपुर २४ अक्टूबर/राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं में ३० सितम्बर तक रिक्त रहे स्थानों पर प्रस्तावित उप-चुनावों के लिए निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुचारू संपादन के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं कलक्टर नीरज के.पवन ने बताया कि इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि पुनरीक्षण में मतदाता का नाम सम्मिलित करने की पात्रता तिथि १ जनवरी ०७ को आधार मानकर किया जाए तथा प्रारूप प्रकाशन में मतदाता सूचियां संबंधित पंचायतों के भवनों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के कार्यालय पर जनसुविधा की दृष्टि से रखी जावें।