राजस्थान की मांड कोकिला पदमश्री अलाह जिलाई की स्मूति में 2 व 3 नवम्बर को अखिल भारतीय मांड सामारोह का आयोजन किया जायेंगा। जिसमें प्रदेश के प्रमुख मांड कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। अलाह जिलाई बाई मांड गायकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डाँ अजीज सुलेमानी ने बताया कि सामारोह का उद्घाटन 2 नवम्बर को प्रातः दस बजे टाउन हाल में होगा। जिसके अन्तर्गत अखिल भारतीय मांड गायन प्रतियोगिता होगी। डॉ मुरारी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में आयु वर्ग के आघार पर तीन वर्गों मे रखी गई है। बारह वर्ष तक कि आयु बाल वग,र् 18 से 35 वर्ष कि आयु युवा वग, 12 से 17 वर्ष तक कि आयु तक किशोर वर्ग निर्धारित किया है । सयोंजक अशफाक कादरी ने कहा कि मांड कोकिला पदमश्री अलाह जिलाई बाई की 17 वी पुण्यतिथि 3 नवम्बर को शाम 7 बजे स्वरांजलि रखी गई है । इस अवसर पर राजस्थानी भाषा साहित्य एंव सास्ंकृति अकादमी बीकानेर तथा संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में किया जायेगा