बीकानेर, बीकानेर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से निर्दलिय उमीदवार नारायण दास आचार्य लालू महाराज ने कहा कि जन सेवा ही उनके जीवन की सबसे बडी प्रतिबद्धता है। बीकानेर के हितों की सुरक्षा कर इस क्षेत्र के चहुमखी विकास के लिए संघर्ष करना ही मेरे चुनाव घोषणा पत्र की प्रमुख प्राथमिकता है।
आचार्य आज बीकानेर शहर के अन्दरूनी हिस्सो मे सघन जन सम्फ के दौरान मरूनायक चौक, महता चौक, हर्षों का चौक दम्माणी एवं लालाणी, किकाणी व्यासों के चौक मे जन सम्फ एवं नुक्कड सभाओं को सम्बोधित किया। लालु महाराज का आज मोहता सराय मे उनके चुनाव चिन्ह केला से तोलकर उनका सम्मान किया गया।
लालु ने कहा कि बीकानेर का लूला लंगडा बहुसंकाय विश्वविद्यालय छात्रो के भविष्य के लिए केंसर साबित हो रहा है। इस विश्वविद्यालय द्वारा दी गई डिग्री को सेना सहित कई राष्ट्रीय संस्थाओ द्वारा मान्यता नही दिया जाना हम सब के लिए चिन्ता का विषय है और विकास का दावा करने वाले जन प्रतिनिधियो के लिए तमाचे से कम नही है। आखिर इस दुर्दशा के लिए दोषी कोन है, जनता को आगे आकार सवाल करना चाहिए। उन्होने कहा कि बीकानेर का अभियान्त्रिकी महाविद्यालय इलाके के छात्रो के लिए लोलीपोप से अधिक कुछ नही है। काग्रेंस और भाजपा दोनो ही इसके लिए दावे कर रहे है लेकिन जर्जर शैक्षणिक व्यवस्था को सुधारने के लिए जिम्मेदारी हेतु कोई पार्टी तैयार नही है।
मोहता सराय नागरिक समिति कि ओर से किए गए सम्मान के प्रति कृत्रझता ज्ञापित करने हेतु कहा कि इस क्षेत्र के निवासी मेरे परिवार के सदस्य है।