बीकानेर कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का कल सुबह जोधपुर से 10.15 बजे बीकानेर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां दो घंटे रूकने के बाद वह लौट जाएंगे। अपने इस कार्यक्रम में राहुल गाधी दो कांफ्रेंस में भागीदारी करेंगे जिसमें पहली कांफ्रेंस चार लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए होगी और दूसरी कांफ्रेंस प्रदेश के चुने हुए अनुसूचित जाति के युवकों के लिए रखी गई है। यह दोनो कार्यक्रम जाट धर्मशाला में आयोजित किए जाएंगे। उनका पहला कार्यक्रम बीकानेर,श्रीगंगानगर, चूरू, और झुंझुनूं, लोकसभा के पोटेन्शियल डेलीगेट से मिलना रहेगा। इसमें भागीदारी करने वाले युवाओं की उम्र 15से 35 वर्ष रहेगी इसके बाद अनुसूचित जाति के युवाओं का सम्मेलन होगा जिसमें1200 से 1500 युवाओं की भागीदारी की संभावना है। राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, प्रभारी सचिव भंवर जितेंद्रसिंह रहेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हुऐ जिला प्रशासन भी सुरक्षा के कडे बंदोबस्त करने में जुट गया है।