जयपुर, २४ दिसम्बर। राज्यपाल श्री एस. के. सिंह ने क्रिसमस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रभु ईसा मसीह ने समाज के पिछडे, दुःखी और यतीमों को गले लगाकर प्रेम, शान्ति और सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह के आदर्श और उद्देश्य आज भी प्रासंगिक हैं। विधानसभा अध्यक्ष की क्रिसमस पर शुभकामनाएं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्र सिंह ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस के पावन दिवस पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में श्रीमती सिंह ने कहा कि हमें भगवान ईसा मसीह के दया, सहिष्णुता, सरलता व मानवता के आदर्शों का अनुसरण कर समाज में परस्पर भाईचारे और प्रेम का भाव और बढाना चाहिए।
विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रामनारायण विश्नोई तथा सरकारी मुख्य सचेतक श्री महावीर प्रसाद जैन ने भी क्रिसमस दिवस पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री की शुभकामनाएं
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री कालूलाल गुर्जर ने क्रिसमस दिवस पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
श्री गुर्जर ने अपने शुभकामना संदेश म कहा है कि प्रभु ईसा मसीह ने समाज के लोगों के कष्टों को दूर कर करूणा और मानवता का जो संदेश दिया था, वह आज भी हमें दया और उदारता से रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि हम भी समाज के उपेक्षित वर्ग को गले लगाकर पीडा मुक्त समाज की संरचना में सहयोग कर ईसा मसीह के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। श्री राजावत की क्रिसमस दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं सूचना विभाग के प्रभारी एवं संसदीय सचिव श्री भवानी सिंह राजावत ने क्रिसमस दिवस के अवसर पर सभी धर्मावलम्बियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री राजावत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने समाज के सबसे पिछडे, दुःखी और उपेक्षित लोग को सहारा देकर प्रेम, करूणा, शांति और भाईचारे का संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि हम सबको भी प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों का अनुसरण कर समाज के सबसे गरीब और पिछडों को साथ लेकर भाईचारा बढाने की प्रेरणा लेनी चाहिए।