www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Download Trial of Jewellery Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
05 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


धंबोला में उदीयमान राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम
24 Dec 2007, 1821 Hrs

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सूचना एवं जनसंफ कार्यालय द्वारा पारंपरिक प्रचार माध्यमों से लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए आयोजित उदीयमान राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को धंबोला गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Educational Short Stories in Hindi

डूंगरपुर २४ दिसंबर/ राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सूचना एवं जनसंफ कार्यालय द्वारा पारंपरिक प्रचार माध्यमों से लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए आयोजित उदीयमान राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को धंबोला गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत विनोद जोशी के कलाजत्थे ने वागडी बोली में गीत, भजनों के माध्यम से राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। संस्कृतिक कार्यक्रम में कलाजत्थे के कलाकारों ने बालिका शिक्षा, संपूर्ण स्वच्छता, संपूर्ण साक्षरता, अल्प बचत, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और परिवार कल्याण कार्यक्रम अपनाने की जानकारी प्रदान की। कलाजत्थे ने सरकार की जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित होने के लिए सुरक्षित संस्थागत प्रसव को अपनाने का संदेश भी प्रतिध्वनित किया और महिलाओं को आकर्षित किया। कलाजत्थे के कलाकारों ने जिले तथा ग्राम पंचायत में भी राज्य सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। देर शाम तक ग्रामीणजन इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आह्लादित होते रहे।
इस मौके पर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नानूराम परमार, सचिव गिरीश कलाल, वार्ड पंच गौतमभाई, जोरिया भाई, होमा भाई और बडी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com
Related Latest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Chief Minister Vasundhara Raje casting her vote in Jhalrapatan

Want to Sell your old CAR or Bike? Post free Classified Post  @ Rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com