www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
05 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःशुल्क उपचार
24 Dec 2007, 1647 Hrs

जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने कहा कि जिले में गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो को जनवरी-०८ से स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःशुल्क उपचार दिया जायेगा।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Post Free Classified Ads in Indias Leading Business Website Raj2b.com

स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में बोलते हुये जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा।श्रीगंगानगर, २४ दिसम्बर/ जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने कहा कि जिले में गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो को जनवरी-०८ से स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःशुल्क उपचार दिया जायेगा। जिसमें राजकीय चिकित्सालयो के साथ-साथ निजी चिकित्सालयो की सेवाए भी ली जा सकती है। उन्होने कहा कि गरीब व्यक्ति की सेवा ही सच्ची ईश्वर की सेवा है। 
श्री देथा सोमवार को श्रीगंगानगर में स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होने बताया कि राजस्थान में पांच जिलो में यह योजना प्रारम्भ की गयी है, जिसमें श्रीगंगानगर जिला भी शामिल है। स्वास्थ्य बीमा योजना जनवरी-०८ में प्रारम्भ की जायेगी। इस योजना के तहत समस्त ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब लोगो को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में मुफत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी। इस योजना के तहत प्रिमियम का भुगतान राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा किया जायेगा। गरीब व्यक्ति को किसी प्रकार का भुगतान नही करना पडेगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि इस योजना के तहत गरीब व्यक्तियो को चिकित्सालयो में उपचार के दौरान आने वाले खर्च का भुगतान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के माध्यम से किया जायेगा। इसके पश्चात स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राजस्थान सरकार के बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग से राशि का पुनर्भरण किया जायेगा। सामान्य बीमारी के लिये ३० हजार रूपये, गंभीर बीमारी होने पर एक लाख ३५ हजार रूपये तक का भुगतान दिया जायेगा। इसके अलावा परिवहन खर्च के लिये एक हजार रूपये की राशि दी जायेगी। चिकित्सा का लाभ इंडोर एवं आउटडोर में आने वाले सभी रोगियो को दिया जायेगा। निर्धारित राशि के अलावा व्यय होने पर भी सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि गरीब परिवार का मुखिया तथा उस पर आश्रित सभी सदस्यो को इस योजना का लाभ देय होगा। इस योजना में उम्र की कोई सीमा नही है। इस योजना के तहत राजकीय चिकित्सालयो के अलावा अनुमोदित निजी चिकित्सालय तथा आवश्यकता पडने पर मरीज को राज्य के बाहर चिकित्सा सुविधा के लिये लाभ दिया जायेगा। उन्होने बताया कि जिले में मोटे तौर पर ९० हजार गरीब परिवार है, उनके सभी सदस्यो को मिलाकर ४ लाख व्यक्तियो को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। उपचार के लिये आने वाने खर्च में दवाईयां, वार्ड शुल्क, बोर्डिंग, परामर्श एवं विषय  की फीस शामिल है, का भुगतान किया जायेगा।
राजस्थान हैल्थ डवलपमेन्ट प्राजेक्ट के समन्वयक डॉ० पवन सैनी ने बताया कि स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जो चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ व अन्य कर्मी गरीब लोगो की सेवाऐ करेंगे, उनके लिये भी सरकार द्वारा इंसेन्टीव की व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक मेडिक्लेम एवं प्रशिक्षण श्री किशना राम ईशरवाल, उपनिदेशक देवेन्द्र चौधरी, सहायक निदेशक बीमा श्री नरेश गोयल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० जयमल झाझडिया, बंगलौर से आये डॉ० वासुदेव सहित अन्य व्यक्ताओ ंने स्वास्थ्य बीमा योजना के बोर में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

Chief Minister Vasundhara Raje casting her vote in Jhalrapatan

Educational Short Stories in Hindi

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com