www.khabarexpress.com |
|
| 05 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
लक्ष्मीकांत शर्मा श्रीगंगानगर (का.स.), लोक जनशक्ति पार्टी एंव युवा लोक जनशक्ति पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान के साथ एक बैठक नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति निर्धारित की गई तथा लोजपा का झण्डा राजस्थान में लहराने के लिए गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचने का निर्णय लिया गया। नई दिल्ली की बैठक से आज लौटे युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द जोशी ने बताया है कि उनकी पार्टी वसुधरा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध आम जनता के सभी तबको बीच जायेगी व सभी जनसमस्याओं को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन जोर-शोर से छेडा जायेगा। इसी कडी में 8 फरवरी 2008 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। पार्टी द्वारा तीन फरवरी को दोपहर एक बजे पार्टी के श्रीगंगानगर कार्यालय में एक समारोह आयोजित किया जायेगा, जिसमें केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान मुख्यतिथि होगें।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com