गणतंत्रा दिवस पर 27 लोगों सम्मानित होगे
25 Jan
2010
गणतंत्रा दिवस पर मंगलवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 27 लोगों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में मेद्यावी विद्यार्थी, खिलाडी, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्य कर्मचारी व समाज सेवी शामिल है। जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने बताया सम्मानित होने वालों में राजकीय डूंगर महाविद्यालय के छात्र भागीरथ शर्मा, आदर्श विद्या मंदिर, नोखा की छात्रा कनुप्रिया चौधरी, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विद्यालय की छात्रा भव्या मित्तल, टी.एन. कॉलेज ऑफ बायो साइन्स की छात्रा गायात्री चौधरी, पावर लिफटर इंदू ओझा, साईकलिस्ट जेठाराम गाट, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी आनंद किशोर पुरोहित, नगर विकास न्यास के सहायक अभियंता (सिविल) लक्ष्मण सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार पुरोहित, नगर विकास न्यास के कनिष्ठ लेखाकार ललित मोहन शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय सहायक गोवर्द्धन पुरोहित, भू अभिलेख निरीक्षक दीपाराम कुमावत, स्वच्छता निरीक्षक मक्खन लाल आचार्य, सूचना केन्द्र के पूछताछ सहायक राजेन्द्र भार्गव, जिला रिसोर्स पटवारी मुहम्मद रियाज, सिंचित क्षेत्रा विकास विभाग के वरिष्ठ लिपिक नंद लाल हर्ष, संभागीय आयुक्त कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक चेतन आचार्य, कलक्ट्रेट के कनिष्ठ लिपिक नरेश कुमार आचार्य, गृह रक्षा सदस्य सूर्यवीर सिंह, तहसील बीकानेर के सहायक कर्मचारी शिव दान, समाज सेवी पेंटर भूरमल सोनी, हाजी मोहम्मद युनूस जोइया, सेवानिवृत रेलकर्मी मोहन सिंह, समाज सेवी विजय सिंह राजपूत, डॉ. प्रभा भार्गव, स्पिक मैके के राज्य सचिव दामोदर तंवर, शांति संस्थान के सचिव कपिल गौड, सेठ मोहन लाल ओम नारायण लखाणी चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी कन्हैयालाल लखाणी सम्मानित किया जाएगा।
|