www.khabarexpress.com |
|
| 05 December 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
बीकानेर में होलाकाष्टक के पहले दिन आज नत्थूसर गेट के अन्दर मानेश्वर महादेव मंदिर के आगे फक्कडदाता की रम्मत का आयोजन किया गया। रंगा ठाकुर के शुरू की गई इस रम्मत में सबसे पहले गणेश जी आगमन हुआ और आयो रे भोलो गणेशियो से वातावरण गुंजायमान हो गया। बीकानेर में होलाकाष्टक के पहले दिन आज नत्थूसर गेट के अन्दर मानेश्वर महादेव मंदिर के आगे फक्कडदाता की रम्मत का आयोजन किया गया। रंगा ठाकुर के शुरू की गई इस रम्मत में सबसे पहले गणेश जी आगमन हुआ और आयो रे भोलो गणेशियो से वातावरण गुंजायमान हो गया। इसके बाद आए खाकी ने सबको जमकर हंसाया। बाद में हुई सरस्वती वंदना और इसी के साथ भगवान गणेश को मनाया गया। थे देव अलबेला, पूजिजो सबसूं पेला, थोरे आयों ही छावे रंग ओ गजानंद गजानंद ने देव गणेश की वंदना का साकार किया। इस गणेश वंदना को गोपाली के साथ फागी, किशोर व गंजिया महाराज ने गाया। इस वंदना में गणेश भगवान से यह कहकह आशीर्वाद मांगा गया देवो जनम जनम का साथा, केवे रम्मत फक्कडदाता। इसके बाद रम्मत में चौमासा व ख्याल गाए गए जिसमें चौमासे में नायिका की विरह वेदना का वर्णन किया गया। इसी तरह ख्याल में भ्रूण हत्या और आतंकवाद के साथ दहेज प्रथा पर जमकर कटाक्ष किया गया जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। रम्मत में गायक के तौर पर मुख्य रूप से पुजारी बाबा, राणा साहब सहित इस मौहल्ले के प्रबुद्व नागरिक थे। रम्मत में कन्नू रंगा, रामजी रंगा, प्रहलाद ओझा, गंजिया महाराज, गोपाली, फागी, भाया सहित कईं कलाकारों ने शिरकत की। रम्मत को देखने के लिए सैकडों की संख्या में लोंग उपस्थित थे। रम्मत का समापन माता गाकर किया गया और भगवान भैरवनाथ से आशीर्वाद लिया गया।
|
|