जयपुर (शरद टाक) नागौर जिले के मेडता रोड थाना क्षेत्र के पोलास गांव में एक छात्र द्वारा सांतवी कक्षा में पढने वाले एक नाबालिग छात्र को अपने घर में बुलाकर उसके साथ कुकर्म करने का मामला पुलिस थाना मेडता दर्ज हुआ है। पीडित छात्र के दादा बंशीलाल पुत्र कानाराम जाति गायणा निवासी पोलास ने शनिवार की देर रात पुलिस थाना मेडता रोड मुकदमा दर्ज कराकर बताया कि उसका पोता रामअवतार वर्ष 11 साल जो पोलास में ही पढता है, स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था कि इसी गांव के दसवीं में पढने वाले छात्र संजय कुमार पुत्र पाबुराम ने रामावतार को किताब देने के बहाने अपने घर बुलाया। घर में रामावतार के साथ कुकर्म किया । पीडित ने घटना की जानकारी अपने घर जाकर अपनी मां केा दी। पीडित की मां आरोपी संजयकुमार केा ओलबा देने उसके घर गई तो आरोपी, आरोपी की मां रामेश्वरी देवी तथा दादी नैनीदेवी ने रास्ता रोककर उसके साथ लाठियों से मारपीट की।
इसी दौरान पीडित का भाई तुलसीराम अपनी मां को छुडाने गया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर चोटे पहुंचाई। पीडित बालक की चिकित्सा जांच कराई-मेडता रोड पुलिस थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझडिया ने बताया कि पुलिस ने भांदस की धारा 377, 341 व 323 के तहत मामला दर्ज कर पीडित बालक की मेडता रोड के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिकल जांच कराई है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक की कार्यकायी की जावेगी। रेण पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई उम्मेदसिंह ने मौका स्थल का मुआवना किया।