आमिर खान को नहीं चाहिए पुरस्कार
25 Apr
2008
एक बार फिल्मफेयर पुरस्कार नहीं मिलने से आमिर खान इतने नाराज हुए कि पुरस्कारों पर से उनका विश्वास उठ गया। उन्होंने लगभग सभी पुरस्कारों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
एक बार फिल्मफेयर पुरस्कार नहीं मिलने से आमिर खान इतने नाराज हुए कि पुरस्कारों पर से उनका विश्वास उठ गया। उन्होंने लगभग सभी पुरस्कारों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया।
पिछले दिनों आईफा अवॉर्ड के लिए नामांकन की घोषणा की गई तो इसमें से वर्ष 2007 की चर्चित फिल्म ‘तारे जमीं पर’ का नाम गायब था। सूत्रों का कहना है कि आमिर इस पुरस्कार समारोह से दूर रहना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने अपनी फिल्म का नाम इसमें से हटा लिया। मजे की बात यह है कि पीवीआर पिक्चर्स इस फिल्म के सहनिर्माता है और यही कंपनी आइफा अवॉर्ड का आयोजन भी करने जा रही है। कुछ सूत्रों का कहना है कि अमिताभ बच्चन आइफा अवॉर्ड से जुड़े हुए हैं, इसलिए आमिर इससे दूर रहना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले आमिर ने ‘ब्लैक’ फिल्म की आलोचना की थी, जो अमिताभ बच्चन को नागवार गुजरी थी। आइफा अवॉर्ड का मुख्य उद्देश्य है हिंदी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना। इसलिए हर वर्ष इस पुरस्कार समारोह को अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाता है।
- Hindimedia
|