जयपुर, २५ जून। राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के ग्यारह अधिकारियों के स्थानान्तरण कर पदस्थापन किया है। आदेशानुसार सर्व श्री मगराज सिंह रत्नू को उप मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग एवं कण्ट्रोलर, सर्किट हाऊस, जयपुर, विजय पाल सिंह-प्रथम को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जयपुर, सुभाष चन्द सोनी को अतिरिक्त निदेशक, एच.सी.एम. रीपा, जयपुर, राम निवास मीणा को सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर तथा लाल चन्द असवाल को निदेशक, कृषि विपणन विभाग, जयपुर के पद पर लगाया गया है। इसी तरह सर्वश्री सी.एस. बेनीवाल को विशेषाधिकारी राजस्थान एजुकेशन इनीसिएटिव, राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद्, जयपुर, विजय कुमार जैन को अतिरिक्त निदेशक, साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर, महावीर प्रसाद मीणा को उप निदेशक, एच.सी.एम.रीपा, जयपुर, मानसिंह को सहायक आयुक्त, उपनिवेशन, मोहनगढ (ए), जैसलमेर एवं दिनेश चन्द गुप्ता को उपायुक्त, उपनिवेशन विभाग, नाचना, जैसलमेर और जगदीश प्रसाद मीणा -प्रथम को सचिव, नगर विकास न्यास, अलवर के पद पर स्थानान्तरण कर पदस्थापन किया गया है।