KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


आरमेट २००७ का परीक्षा परिणाम घोषित
25 Jun 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर, २५ जून। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने सोमवार की सायं ५ बजे शासन सचिवालय में आरमेट (त्ड।ज्) २००७ का परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर जारी किया। परीक्षा में कुल १० हजार ६३५ परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से १० हजार १०९ परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले छात्रों में श्रेणीवार विवरण के अनुसार ‘ओवर आल‘ केटेगरी में जयपुर का दबदबा रहा। इस श्रेणी में जयपुर के महेन्द्र सिंह ने १४२ अंक प्राप्त कर प्रथम, श्रीजेश पी. उन्नीथान ने १४१ अंक और सुश्री शालिनी शर्मा ने १३९ अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। लडकियों (ओवर ऑल) की केटेगरी में जयपुर की सुश्री शालिनी शर्मा ने १३९, अजमेर की सुश्री लता असनानी ने १३८ और कांकरोली की सुश्री सुहानी माथुर ने १२७ अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। अनुसूचित जाति की केटेगरी में बिजोलिया के सर्वश्री सुनील चौहान ने १२६ अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अलवर के राकेश मेहरा ने १०६ अंक पाकर द्वितीय स्थान और अजमेर के राहुल डाबरा ने ९७ अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति केटेगरी में कोटपूतली के सर्वश्री मनीष कुमार मीणा ने ११८ अंक, जयपुर के राजेश कुमार मीणा ने १०६ और जयपुर के ही आलोक मीणा ने ९६ अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अन्य पिछडा वर्ग की केटेगरी में जयपुर के सर्वश्री दीपक सिंह ने १२५ अंक, जयपुर के ही विक्रम कटेवा ने १२४ अंक और रावतसर के पप्पू सिंह ने भी १२४ अंक प्राप्त कर इस श्रेणी के  प्रथम तीन स्थानों पर सफलता हासिल की।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

२००७
परीक्षा
परिणाम
घोषित


Comments to this News

option form last date, dinesh (7/3/2007 4:47:49 AM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares