KhbarExpresswww.khabarexpress.com

RajB2B Promote your business here

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


वैजा में दो दिवसीय महिला पशुपालक शिविर संपन्न
25 Jun 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Giving Cheque in Livestock 's Department's camp in veza पशुपालक विभागीय योजनाओं से लाभ प्राप्त कर पशुधन को उन्नत बनावें : कलेक्टर
डूंगरपुर २५ जून/ जिला कलेक्टर नीरज के.पवन ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों के हितार्थ कई लोककल्याणकारी योजनाओं को प्रस्तावित किया है ऐसे में पशुपालकों को चाहिए कि वे इन योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने पशुधन को उन्नत व उपयोगी बनावें। कलेक्टर पवन सोमवार को जिले के वैजा गांव में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला पशुपालक शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पशुओं की नस्ल सुधार, बीमारियों से बचाव और पशुपालन की उन्नत प्रविधियों से पशुपालकों को अवगत कराने के उद्देश्य से ही प्रशिक्षण शिविर और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है अतः विभागीय और प्रशासन की अपेक्षाओं के अनुरूप पशुपालकों को इनका अधिकाधिक लाभ लेना चाहिए । उन्होंने पशुपालकों को अपने पशुधन और स्वयं का बीमा करवाने का भी आग्रह किया और कहा कि इससे पशुधन के साथ ही पशुपालक के परिवार की सुरक्षा भी संभव होती है। कलेक्टर ने इस अवसर पर मौजूद पशुपालकों और ग्रामीणों से आह्वान किया कि आगामी एक जुलाई से मुख्यमंत्राी शिक्षा संबल महाअभियान दौरान गांव के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय में भेजे और यह सुनिश्चित करें कि गांव का कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। समारोह की अध्यक्षता चौरासी विधायक सुशील कटारा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि उपखण्ड अधिकारी अत्तरसिंह मेवला, पशुपालन उपनिदेशक डॉ. हेमन्त शर्मा, सामाजिक कार्यकर्त्ता चंपालाल लबाना, समाजसेवी ईश्वरलाल पाटीदार व ओरियेन्टल ईश्योरेंस कम्पनी के डॉ.एनएस यादव थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में चौरासी विधायक सुशील कटारा ने कहा कि राज्य सरकार जनजाति अंचल में निवासरत पशुपालकों की समस्याओं के प्रति बेहद संवेदनशील है और इसी दृष्टि से पशुपालकों को विभिन्न बीमा योजनाओं के तहत अनुदान प्रदान कर उनके व पशुधन की सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने नौनिहालों को आगामी एक जुलाई से खुलने वाले विद्यालयों में अवश्य भेजे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अभाव में ही ग्रामीणजन राज्य सरकार की कई योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो पाते है। कटारा ने राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों व काश्तकारों के हितार्थ स्वीकृत किए गए बोर का भाटडा बांध के बारे में जानकारी दी और कहा कि इसके बनने से इस क्षेत्रा के हजारों काश्तकारों को जीवनदान प्राप्त होगा। उन्होंने जिला कलेक्टर से इस बांध के निर्माण कार्य को प्रारंभ करवाने और विस्थापितों को दिए जाने वाले मुआवजे के संबंध में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। विधायक कटारा ने इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर वैजा में पशु चिकित्सालय को स्वीकृत कराने का कार्य प्राथमिकता से करने की घोषणा भी की। अपने संबोधन में पशुपालन उपनिदेशक डॉ.हेमन्त शर्मा ने जिले में मौजूद १४ लाख पशुधन की नस्ल सुधार की आवश्यकता प्रतिपादित की और बताया कि राष्ट्रीय सम विकास योजना के तहत गत वर्ष में १७३ पशुपालक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच भंवरलाल कटारा ने गांव में पशु चिकित्सालय के अभाव के बारे में बताया और सहयोग का आह्वान किया। ईश्वरलाल पाटीदार ने विभागीय कार्यों की सराहना की और कुम्बेला में माध्यमिक विद्यालय स्थापित करने की मांग की। शिविर दौरान ओरियेन्टल इश्योरेंस कम्पनी के डॉ.एनएस यादव ने पशुपालकों को विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी। आरंभ में अतिथियों के यहां पहुंचने पर पशुपालन उपनिदेशक डॉ. हेमन्त शर्मा, ग्राम पंचायत वैजा के सरपंच भंवरलाल कटारा, शिविर प्रभारी डॉ.संतोष अरबट, समस्त वार्ड पंचों व ग्रामीणों ने पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर व विधायक ने ओरियेन्टल ईश्योरेंस कंपनी की ओर से एक पशुपालक की मृत्यु पर उसकी बेवा रतनी रोत को एक लाख रूपये का चैक प्रदान किया। इसी प्रकार कामधेनु बीमा योजना के एक लाभार्थी समेत कई पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर मिनिकिटों का वितरण किया गया। समारोह में डॉ. कल्पना, देवीलाल, चिमनलाल समेत कई ग्रामीण और बडी तादाद में महिला पशुपालक मौजूद थे। समारोह का संचालन महिपाल जैन ने किया, आभार प्रदर्शन की रस्म शिविर प्रभारी डॉ. संतोष अरबट ने अदा की।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

दो
दिवसीय
महिला
पशुपालक
शिविर
संपन्न


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Jab we met


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares