डूंगरपुर २५ जून/राशन वितरण के संबंध में व्यापक अनियमितताएं पाए जाने पर जिले के दो राशन डीलरों के प्राधिकार पत्रा निलंबित किये गये हैं। जिला रसद अधिकारी गोपाल मोहन माथुर ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान सेंटर गलियाकोट भाग द्वितीय के फकीरा पुत्र कचरू के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच करने पर वितरण में व्यापक अनियमितताएं पाई गई जिस पर उक्त डीलर का प्राधिकार पत्र आगामी ९० दिनों तक के लिए निलंबित किया गया है, साथ ही इसकी अस्थाई वितरण व्यवस्था हेतु गलियाकोट भाग प्रथम की डीलर सूरज देवी को अधिकृत किया गया है। इसी प्रकार आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गडा मेडतिया सेंटर लिम्बाडया के डीलर गौतमलाल पुत्र वरसिंग द्वारा दुकान संचालन में व्यापक अनियमितताएं पाई गई, जिस पर उक्त राशन डीलर का प्राधिकार पत्र ९० दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। गडा मेडतिया सेंटर लिम्बाडया के राशन के अस्थायी वितरण हेतु गडामेडतिया के डीलर देवीलाल पुत्र मेघजी को तथा ग्राम पंचायत गरियता भाग द्वितीय बामनियावाडा के लिए उबली के डीलर जयन्तिलाल पुत्र गोरजी को अधिकृत किया गया है।
Keywarden is an easy-to-use and highly secure password manager which stores your different passwords, login-information, credit card numbers and other private data encrypted in a clearly arranged place.