नित नियमित आने वाले वायरस ने अपना कमाल दिखाते हुए झुन्झनु जिले की अधिकृत वेबसाइट http://jhunjhunu.nic.in/ को अपने चपेट मे ले लिया था और इसी कारण इस वेबसाइट के पेजेज के साथ ही गुगल सर्चइंजिन का चाइनीज संस्करण के साथ ही भद्दे विज्ञापन भी अपने आप खुलने शुरू हो गये थे।
खबरएक्सप्रेस.कॉम पर लगी खबर पर झुन्झनु प्रशासन ने तुरन्त ही एक्शन लेते हुए वेबसाइट को अस्थायी रूप से कुछ देर के लिए बन्द कर दिया गया और फिर वायरस मुक्त करके फिर से सुचारू रूप से चालु कर दिया है।
साइट के लिए अधिकृत नोडल ऑफीसर और झुन्झनु जिले के पीआरओ प्रेम प्रकाश ने खबरएक्सप्रेस को लिखे जवाब मे बताया कि नेटवर्क की तकनीकी खराबी और किसी कारण की वजह से एन्टी वायरस सिस्टम अपडेट नही पाने के कारण वेबसाइट के लिए बने पेज वायरस की चपेट मे आ गये थे। अब वेबसाइट को चालु कर दिया गया है।
प्रशासन और पीआरओ द्वारा इस समस्या पर तरफ तुरन्त ध्यान देकर शीघ्र ही एक्शन लेते हुए समस्या हल करने का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।