डूंगरपुर,२५ जुलाई /जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री कनकमल कटारा ने कहा है कि जनजाति अंचल के प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक स्तर सहायता एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी ।
कटारा बुधवार को जिला आरएएस बनिए प्रशासन के संग कार्यक्रम के तहत चल रहे निःशुल्क कोचिंग के बैच के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए व्यक्त किए । इस मौके पर जिला कलेक्टर नीरज के पवन सहित अनेक अधिकारीगण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने कहा कि जनजाति अंचल में प्रतिभाओं की कमी नही है और इन प्रतिभाओं को समय पर समुचित मार्गदर्शन एवं उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा संकल्प करें कि अपनी प्रतिभाओं को कडे परिश्रम एवं उचित मार्ग पर चलते हुए सकारात्मक स्तर तक ले जाएं जिससे एक दिन इस क्षेत्र में भी आरएएस एवं आईएएस के अधिकारियों की भरमार हो । उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा पहल करते हुए जनजाति अंचल के विद्यार्थियों के हितार्थ प्रारंभ की गई निःशुल्क कोचिंग की सराहना की और कहा कि इसके सुखद परिणाम क्षेत्र के विकास के रूप में सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिभाओं को निखारने हेतु निरंतर प्रत्यनशील है और जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल में सहयोग देने हेतु वे विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे और प्रयास करेंगे कि कोचिंग में अभ्यर्थियों को अधिकाधिक संदर्भ सामग्री तथा शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हो।
समारोह में उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर नीरज के पवन ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्व है। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से हम हर संभव मदद को तैयार है बशर्त है कि आप खुद अपना हौंसला व कडी मेहनत के दम पर आगे आने को तैयार हो। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को कोचिग प्रदान करने के लिए योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों एवं मागदर्शकों का पैनल तैयार है और शीध्र ही एक सौ अन्य छात्रों का बैच भी प्रारंभ किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि सूचना एवं जनसंफ कार्यालय द्वारा भी अभ्यर्थियों के लिए प्रामाणिक संदर्भ सामग्री तैयार की जा रही है जिसे अभ्यर्थियों को शीघ्र ही प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में जाने के युवाओं के सपनों को पूरा करने में जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने उपस्थित प्रत्याश्ेायों का यह विश्वास दिलाया कि किसी भी योग्य व तैयारी के प्रति गंभीर प्रत्याशी की सहायता के लिए वे स्वयं भी व्यक्तिगत स्तर पर तैयार हैं।
उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों एवं योजनाओं के बारे म जानकारी देते हुए बताया कि इस हेत शिक्षकों का पेनल तैयार कर लिया गया है साथ ही विद्यार्थियों को आवश्यक संदर्भ सामग्री व मार्गदर्शन प्रदान किये जाने हेत विशेषज्ञ तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि हम हमारी और से मार्गदर्शन और अन्य प्रकार के किसी भी सहयोग से पीछे नहीं हटेंगे बस हमें आपका मन चाहिए। इसके साथ ही उन्हने उपस्थित प्रत्याशियों को दृढ निश्चय और निरंतर श्रम साधना हेतु गंभीर और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी धनपत सिंह ने उपस्थित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के स्वरूप और शिड्युल के बारे में जानकारी प्रदान की।सिंह ने उपस्थित अभ्यर्थियों को इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूरे प्रयास के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अभ्यर्थियों को स्टडी मटेरियल, क्वेस्चन बैंक आदि उपलब्ध कराये जा रहे है ।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गजेन्द्रसिंह राठौड, तहसीलदार जसराम मीणा, डाईट प्राचार्या आभा मेहता, आईसीडीएस उपनिदेशक उषा राव, कृषि उपनिदेशक डॉ.रवीन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोजगार अधिकारी धनपतसिंह ने किया। करना है तो करना ही है....... समारोह में उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री कनकमल कटारा ने कहा कि आरएएस प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने और दिलवाने के लिए जिस तरह से अभ्यर्थियो और जिला प्रशासन ने कमर कसी है वो प्रयास अंत तक जारी रहना चाहिए । उन्होंने एक सूक्ति ’करना है तो करना है ‘ को उद्घाटित करते हुए कहा कि हमारी मानसिकता इस परीक्षा के प्रति दृढ निश्चययुक्त होनी चाहिए। तभी हम इससे में सफल हो सकेंगे। मन का दीपक बुझने ना पाएं जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री कनकमल कटारा ने युवाओं का आव्हान किया है कि यदि उन्हे जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचना हो तो अपने निर्धारित लक्ष्य के प्रति सदैव जागरूक और गंभीर बने रहे और आने वाली चुनौतियों से विचलित न होते हुए लक्ष्य केन्दि्रत होकर निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन में आरएएस बनने का दीपक यदि एक बार जल चुका है तो वह चिरंतन प्रकाशित रहे और बुझने ना पाएं। संदर्भ सामग्री और प्रमाण पत्र वितरण आरएएस बनिए प्रशासन के संग कार्यक्रम के तहत बुधवार को डाईट में आयोजित समारोह में कोंचंग ले रहे अभ्यर्थियों को केबिनेट मंत्री कनकमल कटारा और जिला कलेक्टर नीरज के. पवन द्वारा सूचना एवं जनसंफ कार्यालय, जिला उद्योग केन्द्र और कृषि विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित संदर्भ सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर वरियता प्राप्त करने संबंधी प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।