राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई
25 Jul
2007
नई दिल्ली, २५ जुलाई २००७ राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने आज बुधवार को नई दिल्ली के सेंट्रल हाल में आयोजित भारत के तेरहवें राष्ट्रपति एवं देश की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सहित विभिन्न गणमान्य लोग, सांसदगण, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे।
|