हनुमानगढ २५ जुलाई। जिलें में राजस्व से सम्बन्धित विविध प्रकरणों का मौके नर समाधान करने के लिए पूरे अगस्त माह में प्रत्येक उपखण्ड में ग्रामवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बुधवार को राजस्व अधिकारियों मासिक बैठक में इस बाबत निर्देश जारी किए। जिला कलेक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को को ग्राम वार शिविर आयोजित करने के लिए १ से १३ अगस्त तथा १६ से ३० अगस्त का विस्तृत कार्यक्रम बनाकर २८ जुलाई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीसी से पुख्ता आवंन के प्रकरणों में अंतरराशि जमा कराने के लिए नए सिरे से नोटिस जारी करने के लिए उपखण्ड अधिकारियों को पाबंद करते हुए कहा है कि लम्बित प्रकरणों की पृष्ठ भूमि का का आंकलन करते हुए उनके व्यवहारिक समाधान के सुझाव भी प्रस्तुत करें । कृषि सहकारी समितियों से सम्बन्धित प्रकरणों का एक सप्ताह की अवधि में निपटारा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्वयं प्रकरणों को छांटकर उनके समाधान की राह प्रशस्त करने को कहा ।
जिला कलेक्टर ने बैठक में सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त होने वाले प्रकरणों का ३० दिन की निर्धारित अवधि में निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि इसके तहत किसी भी आवेदन को निरस्त किया जाए तो उसका कारण स्पष्ट तौर पर आवेदन कर्ता को लिखित में दें । बैठक में राजस्व सम्बन्धित मामलों , विभिन्न धाराओं व नियमों पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री हनुमान सिंह शेखावत अतिरिक्त जिला कलेक्टर नोहर श्री हुक्मचन्द गोदारा, उपखण्ड अधिकारी , तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे।