बीकानेर। आचार्य तुलसी रिसर्च सेंटर पीबीएम अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पखवाडे के तहत पुरस्कार वितरित किये गये। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सी.बी.धानावत ने जानकारी दी कि बढती जनसंख्या पर काबू पाने एवं स्वास्थ्य सूचकांक, जन्म दर, मृत्यु दर, दंपति संरक्षण दर आदि का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करना हमारा मुख्य उद्देश्य है, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सागरमल शर्मा ने जनसंख्या स्थायित्व एवं ग्राम स्वास्थ्य आयोजना के अंतर्गत आने वाले मूल्यांकन सूचकांकों की विस्तार से जानकारी दी। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. नवल गुप्ता ने स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त कलेक्टर अशरफ अली ने जनसंख्या की भयावह स्थिति को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों व सभी विभागों की इसके नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया। लूणकरणसर पंचायत समिति को चार लाख रूपये प्रशस्ति पत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लूणकरणसर, लखासर, लूणकरणसर, पांचू, रणजीतपुरा को एक-एक लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र दिया। पंचायत जामसर को द्वितीय स्थान पर तीन लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र दिये साथ ही ग्राम रायसर, गजनेर, उदरासर आदि को एक एक लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र दिये। इस मौके पर सरपंच व ग्राम पंचायत भी उपस्थित थे।