बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एम डी औषध विभाग के छात्रा नामित गुप्ता का पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित डाक्ट्रेट ऑफ मेडिसिन में चयन हुआ है। औषध विभागाध्यक्ष डा.के.सी.नायक ने बताया कि राजस्थान से एक मात्रा छात्रा गुप्ता का चयन न्यूरोलोजी विभाग में हुआ है। गत् एक वर्ष में मेडिकल कॉलेज के औषध विभाग से यह तीसरा विद्यार्थी है,जिसका महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से सम्बद्ध मेडिकल कॉलेज के ई एम हास्पिटल में दाखिला हुआ है। डा.नामित गुप्ता ने बताया कि मेरे पिताजी का सपना था कि उनका पुत्रा चिकित्सक बने। सीनियर सैकण्डी 96 प्रतिशत से उत्तीर्ण के बाद मनिपाल से एम.बी.बी.एस. के बाद दो वर्ष पहले एमडी में चयन होकर, बीकानेर मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था। यहां वरिष्ठ चिकित्सक डा.नायक के अधीन रहकर शिक्षा ग्रहण की। गुरूजी से शिक्षा के साथ-साथ यह भी संस्कार मिले कि गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा ही शिक्षा का मूल उn~nsश्य है। गुप्ता ने कहा कि डी एम की शिक्षा ग्रहण करने के बाद ईश्वर ने साथ दिया तो बीकानेर में रहकर रोगियों की सेवा करना चाहगा। यह शहर शांत है,लोग एक दूसरे की मदद को तत्पर रहते है। महानगरों में तो अधिकांश समय तो यात्रा में गुजर जाता है।