बीकानेर। जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि बीकानेर कार्यालय में शिक्षा अधिकारियों के रिक्त पद होने के कारण शिक्षकों को वेतन इत्यादि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में राजस्थान शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर व जिला मंत्री श्री बल्लभ पुरोहित ने जानकारी दी कि काफी लंबे समय से पद रिक्त होने तथा विधानसभा प्रकोष्ठ के तहत जयपुर में प्रतिनियुक्त हैं तथा जिला कलेक्टर के आदेश से कर्मचारी बीएलओ के तहत लगाये जाने से कार्यालय के कार्य का कार्य अटका पडा है इसके लिए अधिकारियों को अतिरिक्त कार्य करने के आदेश जारी कर शिक्षकों के सामान्य कार्य सुचारू रूप से हो सके।