पुर्नःगठन के लिए बूथ लेबल अधिकारी व सुपरवाईजर नियुक्त
25 Aug
2007
श्रीगंगानगर, २५ अगस्त/ श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र के एक से १३२ तक के मतदान केन्द्रो के पुनःर्गठन के लिये बूथ लेबल अधिकारी व सुपवाईजर नियुक्त किये गये है।
जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री परमेश्वर लाल ने समस्त बूथ लेबल अधिकारी व सुपरवाईजर चुनाव विभाग के निर्देशानुसार ३१ अगस्त-०७ तक समस्त कार्य पूर्ण कर संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर आयुक्त श्रीगंगानगर एवं सहायक निर्वाचक अधिकारी तहसीलदार (राजस्व) श्रीगंगानगर के यहां पर जमा करवायेंगे। उन्होने बताया कि जो कर्मचारी ३१ अगस्त-०७ तक चुनाव कार्य मतदान केन्द्रो के पुनःर्गठन का रिकार्ड समय पर जमा नही करवायेंगे उन कर्मचारियो के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने बताया कि चुनाव की डयूटी के समय चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर रहे है उन कर्मचारियो के गंभीर बीमार होने के प्रमाण पत्रें को पेश कर रहे है उनकी मेडिकल जांच करवायी जा रही है। अगर गंभीर बीमारी से पीडित नही पाये गये तो उन पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होने समस्त कर्मचारियो को निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारियो के यहां कार्य पूर्ण कर जमा करवाये।
|