जयपुर, २५ अगस्त। सूबेदार शहीद रामेश्वर सिंह ढाका का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान से सीकर जिले में ढाका की ढाणी (सबलपुरा) में शनिवार को किया गया।
राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह बाजौर, सांसद श्री सुभाष महरिया, जिला कलक्टर सुश्री मंजू राजपाल, विधायक श्री के.डी बाबर व श्री अमराराम सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित की। ग्यारह राज.रिफ. के कर्नल सुशील मान की ओर से सूबेदार मेजर छोटू लाल ने रीथ चढाया।
शहीद रामेश्वर सिंह अरूणाचल प्रदेश में भारत - चीन की सीमावर्ती पोस्ट पर तैनात थे। वे गत २२ अगस्त की सुबह सात बजे शहीद हो गये थे। शहीद के पिता रिटायर्ड कैप्टेन गणेश राम ढाका ने बताया कि रामेश्वर सिंह का जन्म १९६५ में हुआ था और वे १९८५ में सेना में भर्ती हुये थे। अपने सेवा काल में उन्होंने कमाण्डो प्रशिक्षण भी लिया था और वे करीब तीन वर्ष तक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में दिल्ली व श्रीनगर में तैनात रहे थे। बीस रोज पहले ही वे अवकाश काट कर पदोन्नति पर चाइना बोर्डर पर गये थे। शहीद रामेश्वर के पुत्रा दीपचन्द ने नम आंखों से अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
शहीद की माता कमला देवी, पिता गणेशराम, पत्नी मनोहरी देवी, पुत्रा दीप चन्द व दो पुत्रिायों कस्तूरी एवं ललिता को जिला कलक्टर ने धीरज बंधाया। शहीद रामेश्वर सिंह अपने पिता के चार पुत्राों में सबसे बडे थे। उनके दो भाई नौरंग सिंह व सुभाष चन्द्र भी फौज में हैं। फौजी पिता को अपने फौजी पुत्रा की शहादत पर गर्व है। शहीद के तीनों बच्चे (एक लडका व दो लडकियां) इस समय स्कूल शिक्षा ले रहे हैं।
शहीद की शव यात्राा में बडी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों व स्काउट गाइड ने भी ग्रामीणों के साथ भारत माता व शहीदों के सम्मान में जयघोष किया। शहीद का पार्थिव शरीर डिब्रूगढ से वायुयान द्वारा शुक्रवार की शाम दिल्ली लाया गया था जहां से सडक मार्ग से जरिये सीकर पहुंचाया गया।