प्राधिकरण अध्यक्ष लखावत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
25 Aug
2008
बांसवाडा, २५ अगस्त/ राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मानगढ धाम पर मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर जारी विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान् अतिरिक्त जिला कलक्टर अबरार अहमद, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक जगराम मीणा, सहायक वन संरक्षक जिग्नेश शर्मा, कुशलगढ के उपखण्ड अधिकारी वृद्धिचन्द गर्ग सहित पुलिस, सार्वजनिक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगरपालिका, बिजली, जलदाय, विकास, रसद आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए सभी प्रबन्धों पर चर्चा की। इनमें सुरक्षा, पार्किंग, रूट लाइनिंग, हैलीपेड, बेरिकेडिंग, सेफ हाउस, आवागमन मार्गों की दुरस्ती, स्टेज बिछात, माईक, मैदान समतलीकरण, शामियाना, पाण्डाल, जनरेटर, पेयजल, मेडीकल सुविधाओं, खाद्य व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, बिजली आपूर्ति सहित विभिन्न जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और समुचित दिशा-निर्देश दिए गए।
|