KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Monday, February 13, 2012


फ्लोराईड मुक्त जलप्रदाय योजना शुभारंभ मंगलवार को
25 Aug 2008

मुख्यमंत्री करेंगी ३९.२९ करोड की जलप्रदाय योजना का लोकार्पण


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


डूंगरपुर, २५ अगस्त/एक लोक कल्याणकारी सरकार के रूप में प्रदेशवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रभावी प्रयास किए गए है। जनजाति अंचल के निवासियों की वर्षों पुरानी फ्लोराईड युक्त पेजयल की समस्या को दूर करने का एक ऐसा ही एक भगीरथ प्रयास है सोम कमला आंबा बांध स्थल से ६१ गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना। प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार को योजना के तहत बने फिल्टर प्लांट का लोकार्पण कर आसपुर, सागवाडा व डूंगरपुर तहसील के ६१ गांवों के लिए तैयार की गई ३९.२९ करोड की इस क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना का शुभारंभ करेंगी। 
जिले के सोम कमला आंबा बांध से प्रस्तावित की गई इस योजना म फ्लोराईडयुक्त पेयजल की समस्या वाले ५२ गांव तथा पेयजल समस्या वाले ९ गांव के निवासियों को लाभान्वित किया जाएगा। इन ५२ गांवों के पेयजल में फ्लोराईड की मात्रा १.५ पीपीएम से अधिक है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पीने योग्य नहीं माना है। क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना वर्ष २०२३ की अभिकल्पित जनसंख्या के अनुसार बनाई गई है, ऐसे में अगले कई वर्षों तक क्षेत्रा के लाखों लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया करवाया जा सकेगा।
इस जलप्रदाय योजना के मूर्त रूप लेने से जनजाति अंचल में शुद्ध पेयजल का पैगाम गूंजेगा। यहां के लाखों लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा और फ्लराईड युक्त पेयजल पीने से मुक्ति प्राप्त हो सकेगी।  इसके अलावा वर्षों से फ्लोरोसिस रोग की चपेट में आने वाले लोगों को भी अपनी भावी पीढी के लिए राहत व सुकून का अहसास होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की २८ सितम्बर २००४ को सागवाडा क्षेत्र की यात्रा दौरान जिले के आसपुर क्षेत्र में फ्लोराईड युक्त पेयजल व पेयजल संकटग्रस्त ६१ गांवों के निवासियों की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया था।  इस पर मुख्यमंत्री ने इस अंचल की वर्ष पुरानी समस्या के समाधान के प्रति आश्वस्त किया था।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Jalday Yojna

Pelagian Dictionary

मुक्त
जलप्रदाय
योजना
शुभारंभ
मंगलवार
को


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Salman Khan and Priyanka Chopra in the movie God Tussi Great Ho


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares